शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में चल रही नॉर्थ इंडिया स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में उत्तर भारत के करीब 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन किया। आयोजक समिति के सदस्य ईशान शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य शांडिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं मोक्श सिंह चन्ना को ओवरऑल मेन लाइट वेट चैंपियन और आशु चौधरी को ओवरऑल मेन हेवी वेट चैंपियन घोषित किया गया। महिला वर्ग में नोरीन नारू ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने बताया कि स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप एक ताकत आधारित खेल है। इसमें भारी पत्थर, भारी लकड़ी और वजन लेकर चलाना आदि स्पर्धाएं आयोजित की गईं। संवाद