एडीसी जितेंद्र सांजटा को डीसी हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एडीसी जितेंद्र सांजटा को उपायुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पद रिक्त हो गया था। बुधवार देर शाम को कार्मिक विभाग की ओर से 2007 बैच के एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा को आगामी आदेशों तक उपायुक्त का कार्यभार सौंपा है।