जुन्गा (शिमला)। मानव कल्याण सेवा समिति के सौजन्य से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयं सेवकों ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाने की शपथ ग्रहण की। शिविर की अध्यक्षता समिति के निदेशक केशव राम लोथटा ने की। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है। समाज में अनेक परिवार नशे के कारण बर्बाद हो गए हैं। इस मौके पर सेवा समिति के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक सुंदरियाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र ठाकुर मौजूद रहे। संवाद