फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: अभिनेत्री सारा अली खान ने चंद्रा नदी के किनारे खाया परांठा, बोलीं- वादियां स्विट्जरलैंड से कम नहीं

Wed, 15 Mar 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

सारा अली खान अटल टनल होकर लाहौल के सिस्सू तक पहुंचीं और चंद्रा नदी किनारे बर्फ से ढकी वादियों में कॉफी और परांठा खाने का फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड किया है। 
विज्ञापन
सारा अली खान ने चंद्रा नदी के किनारे खाया परांठा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मनाली पहुंच गई हैं। उन्होंने मनाली से सटे लाहौल- स्पीति जिला में बर्फीली वादियों में पिकनिक मनाई। वह अटल टनल होकर लाहौल के सिस्सू तक पहुंचीं और चंद्रा नदी किनारे बर्फ से ढकी वादियों में कॉफी और परांठा खाने का फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड किया है। उन्होंने यहां की वादियों की तुलना स्विटजरलैंड से की है। सारा अली खान के साथ उनकी मां और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह भी मनाली पहुंची हैं। दरअसल सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी डेब्यू फिल्म सरजमीं के लिए करीब एक माह से मनाली में डटे हुए हैं।

विज्ञापन


फिल्म की लगातार शूटिंग होने के चलते वे मुंबई नहीं लौट पाए। ऐसे में जब बहन सारा अली खान और मां अमृता सिंह इब्राहिम अली खान से मिलने के लिए मनाली पहुंचीं। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी मनाली पहुंच गई है। सबके रहने की व्यवस्था मनाली के करीब रायसन स्थित शिरड रिजॉर्ट में की गई थी। खास बात यह है कि होटल संचालक नकुल महंत के बेटे निर्वाण की बर्थडे पार्टी में इब्राहिम अली खान सहित सारा अली खान सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें