कोकसर के समीप फिल्म की शूटिंग करते कृति और शाहीर।
- फोटो : संवाद
अभिनेत्री कृति सेनन शनिवार को शूटिंग के लिए कोकसर पहुंचीं। माइनस आठ डिग्री तापमान के बीच कोकसर में फिल्म की शूटिंग हुई और कई दृश्य फिल्माए गए। कृति और शाहीर ने कोकसर के समीप एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके और खूब मस्ती की। कृति और शाहिर ने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया, उनके साथ फोटो खींचे और सेल्फी भी ली। गिरते तापमान में भी यूनिट साढ़े पांच बजे तक कोकसर में डटी रही।
गौर रहे कि कृति सेनन ने नौ साल तक बतौर अभिनेत्री काम करने के बाद अब प्रोड्यूसर के तौर पर कॅरिअर शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए ब्लू बटरफ्लाई फिल्मस नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म दो पत्ती की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस फिल्म में कृति के अपॉजिट स्टार कास्ट शाहीर शेख हैं। कनिका ढिल्लों की कथा पिक्चर्स का काजोल और कृति सेनन का पहला प्रोजेक्ट दो पत्ती की मुंबई के बाद मनाली, लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू और कोकसर में शूटिंग हो रही है।
निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है और इसमें काजोल और कृति सेनन और शाहिर शेख मुख्य भूमिका में हैं। उधर, सिस्सू, कोकसर पंचायत के पूर्व समिति सदस्य सुनील खिंगोपा ने बताया कि दिसंबर महीने में कोकसर में बॉलीवुड यूनिट पहुंचने से आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।