शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के खातों के पोस्ट ऑडिट की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। पोस्ट ऑडिट का कार्य विश्वविद्यालय की रेजिडेंट ऑडिट योजना के संयुक्त नियंत्रक (ऑडिट) की ओर से किया जाएगा। ऑडिट के दौरान प्रत्येक विभाग को नकद पुस्तिका, प्राप्ति और भुगतान वाउचर, बिलों सहित पूरा रिकॉर्ड, बैंक खातों के विवरण, बैंक मिलान विवरण (बीआरएस), सावधि जमा (एफडीआर) का रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, अनुदान रजिस्टर, उपयोगिता प्रमाणपत्र, बजट आवंटन और व्यय नियंत्रण रजिस्टर सहित वित्तीय वर्ष 2021-22 से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमरजीत सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। संवाद