फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी झंडा लगाने वालों पर हो कार्रवाई : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया (एटीएफआई) ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों और देशविरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मांग की है कि कोई भी व्यक्ति खालिस्तानी झंडा या भिंडरावाला के समर्थन में प्रचार करता है तो उसके खिलाफ देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाए। नाराजगी जताई कि खालिस्तानी झंडे हटाने वाले कुल्लू निवासी अमन सूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि असल अपराधी वह लोग हैं, जिन्होंने झंडे और पोस्टर लगाए थे। संगठन ने एफआईआर को रद्द करने और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने और केंद्र सरकार से समन्वय कर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की गई। इस दौरान उपप्रधान संदीप सूद, सचिव तरुण राणा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष टीसी वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें