फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एसएफआई की विवि इकाई ने विधानसभा के पास आश्रम में हुई पत्थरबाजी की घटना में विवि के एक शिक्षक और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विवि के डीएस से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। एसएफआई के अध्यक्ष अंकुश राणा, सचिव रितेश और अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना में शामिल लोगों ने शहर में माहौल खराब करनेे में सक्रिय रूप से भाग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम कृष्ण ट्रस्ट के मंदिर में हुए पथराव में विवि का एक प्रोफेसर, विवि में पढ़ने वाले एबीवीपी कार्यकर्ता भी शामिल थे। कहा कि इस घटना में उनका शामिल होना निंदनीय है, इससे विवि की साख खराब हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें