शिमला। नगर निगम की टीम ने रविवार शाम लोअर बाजार का औचक निरीक्षण कर सड़क पर सामान सजाए बैठे दो तहबाजारियों पर कार्रवाई की। निगम टीम ने नाज चौक और मैहरू चौक के पास बैठे दो तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। निगम टीम ने बाजार के दुकानदारों को भी अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। निगम की टीम बीते एक महीने में अब तक 150 से ज्यादा तहबाजारियों का सामान जब्त कर चुकी है। नगर निगम का कहना है कि लोअर बाजार नो वेंडिंग जोन है और यहां सड़क पर किसी को भी सामान सजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। ब्यूरो