फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 12 तहबाजारियों का सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने रविवार को शहर में सड़कों पर दुकानें सजा रहे 12 तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। तहबाजारी निरीक्षक ज्योति प्रकाश की अगुवाई में टीम ने सुबह करीब 11:00 बजे लोअर बाजार का दौरा किया। यहां बाहरी राज्यों से आए कई तहबाजारियों ने दुकानें सजा रखी थीं। निगम टीम ने छह तहबाजारियों का सामान जब्त किया। इसके बाद टीम आईजीएमसी सड़क पर पहुंची और यहां बैठे दो तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। रामबाजार से दो, जबकि लिफ्ट के पास सड़क पर बैठे दो तहबाजारियों का सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम का कहना है कि बाहरी राज्यों से आए तहबाजारियों पर यह कार्रवाई की गई है। अब सोमवार को जुर्माना भरने के बाद यह सामान वापस किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें