फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पांच तहबाजारियों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम की टीम ने रविवार को लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया और पांच तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। संपदा शाखा निरीक्षक ज्योति प्रकाश की अगुवाई में निगम की टीम ने सुबह के समय बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच तहबाजारी ऐसे मिले जो बाहरी राज्यों से सामान बेचने के लिए शिमला पहुंचे थे। निगम की टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। अब सोमवार को जुर्माना भरने के बाद इसे वापस किया जाएगा। निगम टीम के अनुसार शिमला शहर में सिर्फ पंजीकृत तहबाजारियों को ही सामान बेचने की अनुमति है। जो तहबाजारी बिना पहचान पत्र के हैं, उनका सामान जब्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें