फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक सेवाएं देंगे धर्मपुर के सुनील कुमार

Sat, 27 Apr 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के चाह्ह गांव के निवासी सुनील कुमार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  (आईसीएआर) नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्त हुए हैं। 
विज्ञापन
बतौर कृषि वैज्ञानिक सेवाएं देंगे धर्मपुर के सुनील कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के चाह्ह गांव के निवासी सुनील कुमार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  (आईसीएआर) नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्त हुए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया में 25वां रैंक हासिल किया है। उनके पिता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में बतौर आदेश वाहक सेवाएं दे रहे हैं। सुनील की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुनील ने प्रारंभिक शिक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल हमीरपुर से की है। वहीं, बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई उन्होंने झांसी से की। जबकि एग्रीकल्चर में एमएससी बेंगलुरु से की है। पीएचडी उन्होंने दिल्ली से की। इसके बाद वह कृषि विकास अधिकारी के पद पर शिमला में तैनात रहे। अब वह नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्त हुए हैं। सुनील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें