चंडीगढ़ में ‘खेलो इंडिया खेलो’ प्रतियोगिता में रामपुर के आर्या पब्लिक स्कूल के ईशान ठाकुर ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं स्कूल के एक अन्य छात्र रिहान नेगी का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने बताया कि ईशान ठाकुर ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।