फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल बने नए एनआईए प्रमुख

Thu, 15 Jan 2026 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला।

सार

 अग्रवाल का कार्यकाल अगस्त 2028 तक होगा। हिमाचल प्रदेश काडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अग्रवाल अभी आतंकवाद विरोधी एजेंसी में विशेष महानिदेशक पद पर हैं। 
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अग्रवाल का कार्यकाल अगस्त 2028 तक होगा। हिमाचल प्रदेश काडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अग्रवाल अभी आतंकवाद विरोधी एजेंसी में विशेष महानिदेशक पद पर हैं। साथ ही वह एनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। कार्मिक मंत्रालय से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अगस्त, 2028 तक उन्हें एनआईए के महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। अग्रवाल इसी तारीख को पद से सेवानिवृत्त होंगे। किसी राष्ट्रीय एजेंसी के उच्च पद पर पहुंचने वाले अग्रवाल हिमाचल काडर के चौथे अधिकारी हैं। अभी वर्ष 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग एनसीबी के महानिदेशक हैं। वे 23 मई 2026 तक इस पद पर रहेंगे। वहीं, 1988 बैच के अधिकारी तपन कुमार डेका आईबी चीफ हैं। वे भी जून में सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले आईपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार सीबीआई के डायरेक्टर रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें