फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरोपी की न्यायिक हिरासत 15 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा नेगी की अदालत ने मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपी राजवीर की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस थाना छोटा शिमला के जांच अधिकारी (आईओ) पुलिस फाइल सहित अदालत में उपस्थित हुए। पुलिस की ओर से आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की अर्जी दाखिल की थी। इससे पहले अदालत ने 20 अगस्त को आरोपी को 2 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था। अदालत ने अपराध की गंभीरता और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए आरोपी की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ाने के आदेश दिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी की ओर से लगाई गई जमानत याचिका को अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें