शिमला। राजधानी के पुराने बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल से चिट्टे के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे सहित पांच आरोपी शुक्रवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किए जाएंगे। आरोपी पिछले तीन दिन से पुलिस की रिमांड पर हैं। इसमें प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह निवासी लंगाह, तहसील गुरदासपुर, पंजाब, अजय कुमार (27) साल पुत्र चमन लाल गांव व डाकघर नूरखोड़ियां पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, अवनी (19) पुत्री विकास नेगी गांव सांगला किन्नौर, शुभम कौशल (26) साल पुत्र संदीप कौशल ब्लॉक ए कांसल सेक्टर-1 चंडीगढ़ और बलबिंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नड्डा, नयागांव मोहाली पंजाब निवासी शामिल हैं। 9 अप्रैल को शिमला पुलिस की विशेष टीम ने सदर थाना क्षेत्र में इनके कब्जे से 42.89 ग्राम चिट्टा और एक तराजू बरामद किया था। संवाद