शिमला। पंचायत भवन में महिला का पर्स छीनने के मामले में आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अयाज उर्फ गोलू को पुलिस ने घाघस से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम बुधवार रात को ही आरोपी को लेकर शिमला पहुंची और वीरवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामला बुधवार दोपहर के समय का है जब चंपा देवी निवासी धामी पंचायत भवन परिसर में सब्जी की दुकान में सामान लेने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी ने उनके बैग में रखे पर्स को लेकर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। बैग में 14,000 रुपये नगदी और अन्य सामान था। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। ब्यूरो