फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुष्कर्म मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो/रेप) शिमला के न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने संजौली पुलिस थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में चिड़गांव निवासी चंद्र वर्धन को नियमित जमानत दे दी है।अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता ने 31 अक्तूबर 2026 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने रात के समय उसे बुलाया और अपने दोस्त के कमरे में ले गया। खाना खाने के बाद जब आरोपी का दोस्त वहां से चला गया तो आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह 3 नवंबर से न्यायिक हिरासत में चल रहा था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें