फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लेपटॉप चोरी का आरोपी मनीमाजरा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस ने चोरी के एक मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए तीनों लेपटॉप भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक थाना बालूगंज में 21 जुलाई को मल्याणा निवासी अमित ने शिकायत दी कि उसके कमरे से तीन लेपटॉप चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इसमें कार्तिक सिंह (26) निवासी निरमंड जिला कुल्लू की संलिप्तता सामने आई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 जुलाई को आरोपी को मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर चोरी किए तीनों लेपटॉप भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझा लिया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें