फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने 9.87 ग्राम चिट्टे के मामले में किन्नौर निवासी आरोपी रोहित को सशर्त जमानत दे दी है।अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम शोघी पुलिस चौकी के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार-चंडीगढ़ से रिकांगपिओ जा रही बस में सवार एक व्यक्ति अपने बैग में चिट्टा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सीट पर बैठे आरोपी रोहित के बैग से 9.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की ओर से अदालत में दलील दी गई कि वह निर्दोष है और जमानत मिलने पर अदालत की सभी शर्तों का पालन करेगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि दोष सिद्ध होने तक व्यक्ति को निर्दोष माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें