फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने 5.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी के मामले में शिमला निवासी आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को सशर्त नियमित जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 18 अक्तूबर को छोटा शिमला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मैहली-शोघी बाईपास पर एक कार की तलाशी ली थी। इस दौरान कार की अगली सीट के नीचे से 5.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कैथू जेल भेज दिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि बरामद मादक पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी से कम है। ऐसे में इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होती हैं। इसके अलावा आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। इस आधार पर आरोपी को जमानत दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें