फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा बरामदगी मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार समरहिल निवासी आरोपी शिवराजन धीमान उर्फ शिबू को सशर्त जमानत दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी 15 सितंबर से न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच पूरी हो चुकी है। ट्रायल के निपटारे में लंबा समय लग सकता है इसलिए आरोपी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता। आरोपी को बालूगंज चौक में गाड़ी से बरामद 7.37 ग्राम चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें