फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के शोघी बैरियर पर हरियाणा रोडवेज की बस से 9.330 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए 19 वर्षीय रामपुर निवासी आरोपी प्रदीप कुमार को सीबीआई अदालत (एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश) शिमला डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने जमानत दे दी है। अदालत ने आरोपी की कम उम्र और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे सुधार का एक मौका देते हुए कड़ी शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 8 अगस्त 2026 को पुलिस ने शोघी बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस को रोका। इस दौरान आरोपी प्रदीप कुमार के पास से एक बैकपैक मिला जिसमें टी-शर्ट के अंदर छिपाया चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह नशीला पदार्थ चंडीगढ़ के सुनील से 22 हजार रुपये में खरीदा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें