शिमला। रामपुर के ज्यूरी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 14 जून को ज्यूरी पुलिस की टीम भेड़ू फार्म के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर सागर नाम के व्यक्ति की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम चरस पकड़ी गई। पुलिस ने केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।