शिमला। सत्र न्यायालय ने चोरी के मामले के आरोपी को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा है। इसकी पहचान मीनल उर्फ फरहान उत्तरप्रदेश निवासी के तौर पर हुई है। अदालत ने मामले में गवाही के लिए तीन गवाहों को भी 4 मार्च को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एकांश कपिल की अदालत ने राज्य बनाम मीनल उर्फ फरहान मामले में यह आदेश पारित किया है। बीते दिन शिमला पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला जेल बदायूं से आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर शिमला लाया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। साथ ही अदालत ने आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं। संवाद