फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना ढली की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रतना दास को चेक बाउंस यानि नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय से 6 दिसंबर 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी लगातार न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस थाना ढली की टीम ने आरोपी को एक अगस्त को कुफरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को 6 अगस्त तक जेल में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की 209 बीएनएस के अंतर्गत ढली थाने में केस दर्ज किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें