शिमला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट नंबर 1) प्रतिभा नेगी की अदालत ने आरोपी करण कुमार को खंभे पर पोस्टर चिपकाने के मामले में बरी कर दिया है। यह मामला एक नवंबर 2017 का है जब सदर पुलिस थाना शिमला के तहत मालरोड पर होटल रॉक सी के पास एक बिजली पोल पर चुनाव प्रचार से जुड़े पोस्टर चिपकाकर सरकारी संपत्ति को विरूपित करने का आरोप करण पर लगाय था। जांच अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि न तो आरोपी को मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया और न ही किसी ने उसे पोस्टर चिपकाते हुए देखा था। इसके बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। संवाद