फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सात साल से फरार आरोपी चंबा से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुनीश कुमार को चंबा बाजार से पकड़ा है। आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के मुताबिक मुनीश कुमार के खिलाफ 21 अगस्त 2019 को मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अदालत के समक्ष चालान प्रस्तुत किया लेकिन आरोपी अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसको देखते हुए अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि अदालत की ओर से जारी गैर जमानी वारंट की अनुपालना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें