शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में वीरवार को महिलाओं को अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को लेखांकन और जीएसटी फाइलिंग के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यशाला में उन्हें टेली प्राइम सॉफ्टवेयर में वाउचर पोस्टिंग, जीएसटी डेटा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बिल बनाना, जीएसटी रिटर्न, इन्वेंटरी प्रबंधन और रिपोर्टिंग के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षक राजेश ने बताया कि बिजी और टैली प्राइम दोनों ही कारोबार के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बिजी में बहु-कंपनी डेटा प्रबंधन आसान है। वहीं, टैली प्राइम का उपयोगकर्ता इंटरफेस सरल है। संवाद