फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली में पिकअप ने कार को मारी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ढली में शिव मंदिर के पास पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप सहलोत्रा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिमला ने बताया कि वह अपने वाहन नंबर एचपी 07ई-3338 में जा रहे थे। ढली स्थित शिव मंदिर के पास पिकअप नंबर एचपी 03सी-5667 ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें