फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी का फीस वृद्धि के खिलाफ अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। 14वें दिन शोध इकाई के अमन बनयाल और संजीव धीमान ने 24 घंटे का अनशन पूरा किया। इसके बाद विश्वविद्यालय इकाई के विस्तारक आशीष शर्मा और आकर्षित भूख हड़ताल पर बैठे। एबीवीपी ने फीस वृद्धि के साथ हॉस्टल शुल्क में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। संगठन ने कहा कि इतनी बड़ी वृद्धि से छात्रों और परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसका असर दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर अधिक होगा। एबीवीपी ने हॉस्टल फीस की बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने और पुरानी फीस बहाल करने की मांग की। परिषद ने कहा कि फीस वृद्धि वापस होने तक क्रमिक भूख हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें