फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आपदा प्रभावितों की एबीवीपी करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजौली कॉलेज इकाई ने मंडी और प्रदेश के अन्य हिस्सों में बाढ़ से प्रभावितों हुए लोगों के लिए राहत राशि जुटाने का अभियान शुरू किया है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में आम छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से राहत राशि देने का आग्रह किया। इससे प्रभावितों के लिए वित्तीय सहायता, खाद्य सामग्री, कपड़े, औषधियां आदि भेजी जाएंगी। यह जानकारी संजौली इकाई के अध्यक्ष सूर्यांश ने दी। उन्होंने कहा कि यह राहत कोष अभियान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की प्रक्रिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें