शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की क्रमिक भूख हड़ताल वीरवार को चौथे दिन भी जारी रही। कुलपति कार्यालय के बाहर चल रहे आंदोलन के दौरान संगठन ने फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग दोहराई। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदला जाएगा। एबीवीपी एचपीयू इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न शुल्कों में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि छात्रों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं अभी भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। संवाद