शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एबीवीपी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो. महावीर सिंह और कुलसचिव ज्योति राणा को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुनर्मूल्यांकन, सुधार, प्रवास और अन्य शुल्क में 75 प्रतिशत कटौती का निर्णय लागू करने की मांग की। अधिक शुल्क देकर आवेदन कर चुके छात्रों को अतिरिक्त राशि लौटाने की मांग भी उठाई। अक्षय ठाकुर ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय में बड़ा छात्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद