फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के शिक्षा विरोधी फैसलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस प्रदेशव्यापी अभियान में मुख्य रूप से उठाई जा रही मांगों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करना, प्रवेश परीक्षा, परिणाम की अनियमितताओं को समाप्त करना, स्कूल, कॉलेजों और विवि में ढांचागत विकास करना, शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों की नियमित भर्ती करना, कृषि विश्वविद्यालय से छीनी 112 बीघा भूमि को लौटाकर इस भूमि पर शोध अनुसंधान बनाने और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयोग करना शामिल है। इसके अलावा एबीवीपी ने विवि में जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने की मांग भी की। कोटशेरा महाविद्यालय के पदाधिकारी अंशुल ने कहा कि इस हस्ताक्षर अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें