फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अभाविप ने संगठन विस्तार पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय प्रवास के तहत शिमला में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री हिमालय सिंह झाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में छात्राओं की संगठनात्मक भागीदारी और सक्रियता पर चर्चा की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय इकाई की बैठक में परिसर की छात्र गतिविधियों, आगामी योजनाओं और विभिन्न छात्र मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रांत केंद्र कार्यकर्ता बैठक में वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिमालय सिंह झाला ने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की भूमिका और दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें