शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजौली कॉलेज इकाई ने पुलिस जवानों के साथ रक्षा बंधन त्योहार मनाया। सोमवार को रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजौली कॉलेज इकाई की छात्रा कार्यकर्ताओं ने थाने में मौजूद स्टाफ के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इकाई उपाध्यक्ष आरती ने कहा कि सुरक्षा कर्मी दिन-रात आमजन मानस की सुरक्षा के लिए अपने घर परिवारों से दूर रहते हैं। इसको देखते हुए उनके संग राखी मनाने का एवं इसे सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधने का निर्णय लिया। ब्यूरो