फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में मनाया अब्दुल कलाम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी। कलाम साइंटिस्ट सेंटर सुन्नी में बीते रोज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के जोनल डायरेक्टर हरीश शर्मा ने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कलाम साइंटिस्ट सेंटर हिमाचल प्रदेश का पहला और देश का 58वां केंद्र है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हरीश शर्मा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, संघर्ष और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अध्यापक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। हरीश शर्मा ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य एवं जोनल डायरेक्टर हरीश शर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें