फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयसिंहपुर की आशवी धीमान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की बाल कलाकार आशवी धीमान ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
जयसिंहपुर की आशवी धीमान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की बाल कलाकार आशवी धीमान ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनको यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित संस्था ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन दिया गया है। यह सम्मान उन्हें नन्ही टीवी कलाकार, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रचारक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया है।b आशवी धीमान, उभरती हुई टीवी आर्टिस्ट, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रमोटर हैं। वे प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। खास बात यह है कि इस सम्मान के साथ ही आशवी का नाम ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज हो गया है। कम उम्र में ही आश्वी धीमान अब तक 170 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें