फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप: थल सेना के आशीष विजेता, ए. कुप्पू स्वामी बने उपविजेता

Thu, 18 Oct 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय इंटर सर्विस पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप में भारतीय थल सेना के पायलटों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। सबसे कम 1179 अंक हासिल कर आशीष को विजेता घोषित किया गया है। 1466 अंक लेकर ए कुप्पू स्वामी दूसरे और 1567 अंक लेकर नायक सुनील तीसरे स्थान पर रहे। विजेता पायलटों को सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले नॉर्थन कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने सम्मानित किया।  

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पिछले 10 सालों से विभिन्न प्रकार की साहसिक खेलों में भाग ले रही है। समय-समय पर बीड़ बिलिंग में भारतीय सेना साहसिक खेलें करवाती हैं। सेना की खेल गतिविधियों से बीड़ बिलिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में थल सेना, वायु सेना और जल सेना के दो दर्जन पायलटों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम विकास शुक्ला और नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला अध्यक्ष रुचि कपूर मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें