फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वास्थ्य निदेशालय के पास पहुंचा आधार कार्ड मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
केएनएच में दो दिन से नहीं बन रहे कार्ड
विज्ञापन

विभाग का दावा, दो दिन में सुधर जाएगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के आधार कार्ड न बनने का मामला जिला स्वास्थ्य विभाग और निदेशालय के पास पहुंच गया है।
दावा किया जा रहा है कि दो दिन के भीतर इस व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। अस्पताल में मंगलवार को भी बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाए। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में कई दिनों से 0 से 5 साल के बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। अब अभिभावकों का व्यवस्था पर गुस्सा फूटा तो प्रबंधन हरकत में आया है और जिला स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य निदेशालय से मामले पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने आधारकार्ड बनाने का काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क साधा है। इसको लेकर अब इनक्वायरी करनी शुरू कर दी है। इसे ठीक होने में अभी समय लगेगा। अस्पताल में रोजाना औसतन 35 से 40 के करीब बच्चों के आधार कार्ड बनते हैंं लेकिन अब इसके न बनने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें