फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के मामले में एक युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एनडीपीएस अधिनियम के तहत चिट्टे के एक मामले में आरोप साबित न होने पर अदालत ने जिला सोलन के कंडाघाट निवासी नीतीश कुमार उर्फ सोनू को बरी कर दिया। यह मामला सदर थाना क्षेत्र में 6 जनवरी 2024 में पंजीकृत हुआ था। पुलिस टीम न्यू स्लॉटर हाउस और लालपानी बाईपास क्षेत्र में गश्त पर थी। आरोप लगे थे कि सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे नीतीश कुमार से 6.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), वजन करने की मशीन और दो जले हुए फॉयल पेपर बरामद हुए थे। कोर्ट में पर्याप्त सबूत न होने के कारण विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को दंडनीय अपराध से दोषमुक्त करार दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें