शिमला। चंडीगढ़ से शिमला बस में आए युवक को पुलिस ने टुटीकंडी क्रॉसिंग पर चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमित लुथरा निवासी शिमला को इस मामले में पकड़ा है। पुलिस स्पेशल सेल की टीम शनिवार को टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास तैनात थी। इस दौरान चंडीगढ़ से शिमला आई बस से युवक उतरा। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.780 ग्राम चिट्टा और वजन मापने की छोटी इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आया था। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो