फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आनी के बागी गांव में आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख

Tue, 21 Nov 2023 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले के आनी खंड की कराणा पंचायत के बागी गांव में आठ कमरों का दो मंजिल रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन
आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी खंड की कराणा पंचायत के बागी गांव में आठ कमरों का दो मंजिल रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। आग मंगलवार अल सुबह करीब 4:00 बजे लगी, जब घर में पूरा परिवार सोया था। आग लगते के बाद परिवार वाले उठे और घर से बाहर निकलकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। मकान मालिक माल सिंह ने बताया कि घर में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें