शोघी (शिमला)। शोघी के समीप देररात पाइप से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लटक गया। इस वजह से मार्ग पर बसों समेत वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। मामला शोघी-सरी सड़क मार्ग का है, जहां पर थड़ी के पास बीते रात पाइप से लदा ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। इस वजह से वीरवार सुबह के समय मार्ग पर बसों समेत वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही कर्मचारियों और निजी क्षेत्र के लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं। बच्चों को पैदल ही स्कूल पहुंचना पड़ा। दोपहर के बाद ट्रक को निकालकर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया गया है। संवाद