फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: दिल्ली से घूमने आए छात्र की सिर पर पत्थर लगने से मौत

Fri, 07 Jun 2024 12:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 13 विद्यार्थियों का एक ग्रुप घूमने के लिए हेरिटेज पार्क अश्विनी खड्ड व रीवा  वाटरफॉल  आया था। 
विज्ञापन
रेवा वॉटरफॉल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन में दिल्ली से घूमने आए एक युवक की सिर पर पत्थर लगने से मौत हो हो गई। जानकारी के अनुसार  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 13 विद्यार्थियों का एक ग्रुप घूमने के लिए हेरिटेज पार्क अश्विनी खड्ड व रेवा वॉटरफॉल  आया था। जब सभी छात्र शाम करीब चार से पांच बजे रेवा वॉटरफॉल में नहाने के लिए कपड़े उतार रहे थे तो उस समय अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर नीचे खड़े छात्र अक्षत देव(19) पुत्र अलोक कुमार मीणा, निवासी ए9 जेपी कॉलोनी टोंक फाटक, वीटीसी जयपुर के सिर पर लग गया। सिर में चोट लगने के कारण छात्र मौके पर ही अचेत होकर गिर गया और उसके सिर से भारी रक्तस्राव होने लगा । इसके बाद उसके सार्थियों व वहां पर मौजूद लोगों की ओर से घायल छात्र को  उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल व रेवा वॉटरफॉल  पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार  मामले में अभी तक की जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि छात्र की मौत पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण सिर में लगी चोट से अत्यधिक रक्त बहने के कारण हुई है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें