फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहाड़ी से पंप हाउस परिसर में गिरा पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा के साथ लगते अश्वनी खड्ड पंप हाउस पर पहाड़ी से एक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पंप हाउस कर्मचारियों के अनुसार सोमवार देर रात पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर तेज गति से नीचे बने पंप हाउस के गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का गेट भी टूट गया। गनीमत रही कि किसी को चोटें नहीं लगीं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पत्थर की दिशा थोड़ी भी बदल जाती तो पंप हाउस को नुकसान पहुंच सकता था। अश्वनी खड्ड जलापूर्ति योजना से शिमला शहर के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। यह शहर की सबसे पुरानी पेयजल योजना में से एक है। घटना के बाद कर्मचारियों ने संभावित खतरे वाले स्थानों का निरीक्षण करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें