फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ विशेष समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लोकल बस अड्डे के पास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को नाम अभ्यास को लेकर विशेष समागम का आयोजन किया गया। समागम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे लवप्रीत सिंह ने रहरास साहिब के पाठ से की। इसके बाद सुबह 6:30 बजे शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें सिख महिला सत्संग ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सुबह 7:30 बजे जसविंदर सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद 7:45 से 8:30 बजे तक हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह ने ध्यान अभ्यास करवाया। समागम का समापन आनंद साहिब के पाठ और अरदास के साथ हुआ। अंत में उपस्थित संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें