फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सचिवालय में घुसा सांप, वन्य जीव विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
शिमला सचिवालय में घुसा सांप ,वाइड लाइफ की टीम बुलाई ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के भवन में सोमवार को दिन के समय एक सांप घुस गया। इसे देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सचिवालय के कर्मचारियों ने दोपहर 2 बजे के करीब कमरे के कूड़ेदान में सांप को देखा। इसके बाद तुरंत उन्होंने वाइल्ड लाइफ (वन्य जीव विभाग) की टीम को सूचना दी। दोपहर 2:30 बजे के करीब टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू किया। सीनियर फॉरेस्ट गार्ड के कर्मचारी विनोद ने बताया कि जब टीम सचिवालय में पहुंची तक तक कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकाल दिया था। बताया कि सांप हिमालयन ट्रिंकेट प्रजाति का था जो जहरीली नहीं होती। यह अधिकतर हिमालयी क्षेत्र में पाई जाती है। बताया कि इन दिनों शिमला में सबसे ज्यादा घरों और गार्डनों में इसी सांप के मिलने की शिकायत आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें