फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayati Elections: हिमाचल में पंचायतीराज चुनावों के लिए अलग से बनेगी मतदाता सूची

Mon, 24 Mar 2025 01:22 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला

सार

प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए वोटर लिस्ट अलग से बनेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए इस्तेमाल हुई मतदाता सूचियों से मतदान नहीं होगा। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए वोटर लिस्ट अलग से बनेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए इस्तेमाल हुई मतदाता सूचियों से मतदान नहीं होगा। नई बनने वाली वोटर लिस्ट को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां पर नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ पहले से जुड़े मतदाताओं का भी वेरिफिकेशन होगा। इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर पर मतदान पेटियों को ठीक करने और रंगरोगन करने का कार्य चला हुआ है। नई मतपेटियों की भी मांग भेजी जा रही है। पंचायती राज चुनावों के लिए अलग से मतदाता सूची तैयार की जाएगी। नई मतदाता सूची बनाने के लिए पंचायती राज विभाग पंचायत स्तर पर जागरूता शिविरों का आयोजन करेगा। इस दौरान जहां नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की सूची वालों को भी शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि कई मतदाताओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया होता है, लेकिन जब वे पंचायत चुनाव में उनके नाम सूची में नहीं होते। इस स्थिति से निपटने के लिए नई सूची को बनाया जाएगा।

पंचायती राज चुनावों के लिए नई वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। नई बनने वाली वोटर लिस्ट के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, ताकि नए मतदाता भी अपना मतदान बनवा सकें। -नीलम कटोच, जिला पंचायत अधिकारी, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें